जिस तरह वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी हो गया है, ठीक वैसे ही फेंगशुई को भी लोग पसंद करते हैं। फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के बदलाव कर सकता है। फेंगशुई में जिस तरह से लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाले मेढ़क और चीनी सिक्कों का महत्व होता है उसी तरह से कछुए की अंगूठी का भी विशेष महत्व होता है। रत्नों से बनी हुई अंगूठी तो हर कोई पहनना पसंद करता है, लेकिन कछुए की अंगूठी के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे....
- ज्योतिष शास्त्र में कछुए को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसको पहनने से घर पर धन और सुख-समृद्धि आती है। अगर घर का हर सदस्य इस पहन ले तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।
- कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ में ही पहननी चाहिए। बाएं हाथ में पहनने से इसका लाभ नहीं मिलता। अंगूठी को हमेशा तर्जनी और बीच की उंगली में पहनना चाहिए। इसे पहनते वक्त इस बात का ध्यान देना चाहिए कछुए का सिर बाहर की ओर होना चाहिए।



एक टिप्पणी भेजें