कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए इस शख्स ने बनवाया सोने का मास्क, तस्वीरें हो रही वायरल


उड़ीसा के बिजनेसमैन आलोक मोहंती इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल बात यह है कि आलोक कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क तो पहन रहे हैं लेकिन उनका मास्क आम मास्क की तरह नहीं बल्कि सोने का मास्क है। यह सोने का मास्क 100 ग्राम का है। और इसकी कीमत 3.5 लाख है। सोने की मास्क को लेकर जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह बेहद पतला सा मास्क है। और मैंने इसे मुंबई के जावेरी बाजार के ज्वेलरी शॉप से बनवाया है।


न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस पूरे मामले पर आलोक से बातचीत कि तो उन्होंने बताया कि मैंने उस वक्त मुंबई में था तब मैंने देखा कि एक शख्स सोने की मास्क बना रहा है तभी मैंने फैसला किया कि मैं भी अपने लिए एक सोने का मास्क बनवाउंगा। इसके बाद मैंने मुंबई के ही जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बातचीत कि और उनसे कहा कि मुझे इस सोने का मास्क चाहिए। जिसके बाद वह तैयार हो गए। अलोक मोहंती बताते हैं कि ज्वेलरी शॉप वालों ने मुझे 22 दिन के अंदर सोने का मास्क बनाकर दे दिया।


मास्क को लेकर आलोक मोहंती बताते हैं कि यह बेहद आरामदायक है। और इसके पास लगे इलास्टिक के रबर के जरिए इसे पहनना भी आसान है। आलोक आगे कहते हैं कि सोने को लेकर मेरा प्यार देखते हुए लोग मुझे 'Gold Man' कहते हैं। आपको बता दूं कि मैं पिछले 40 साल से सोना पहन रहा हूं। मैंने मुंबई में एक शख्स को सोने का मास्क बनाते हुए देखा तभी मैंने फैसला कर लिया कि मुझे खुद के लिए सोना का एक मास्क बनाना है। 

Post a Comment

أحدث أقدم