शरीर के इन अंगो पर तिल मान-सम्मान के साथ बताते हैं आप धनवान हैं!


ज्योतिषीय आधार पर मानें तो शरीर पर तिल एक खास महत्व होता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार, ये तिल हमारी किस्मत के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में भी कुछ तिल के निशान को कष्टकारी और अशुभ माना गया है, जबकि कुछ तिल बड़े ही शुभ होते हैं। अगर आपके उन खास अंगों पर तिल मौजूद हैं तो आपको न सिर्फ जीवन में धन दौलत मिलेगा बल्कि आप मान-सम्मान और सुखमय जीवन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि शरीर की किन 7 जगहों पर तिल का होना आर्थिक रूप से शुभ होता है...


1. समुद्रशास्त्र के अनुसार, हाथ की उंगलियों पर अलग-अलग जगह तिल होने के भी अपने मायने होते हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ की कनिष्ठका उंगली यानी हाथ की सबसे छोटी उंगली पर तिल है तो ऐसे लोग अपार संपत्ति के मालिक होते हैं।

2. किसी व्यक्ति को अनामिका उंगली के बीच में तिल है तो ऐसे लोग धन और यश के क्षेत्र में समपन्न रहते हैं। जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली पर तिल है वह व्यक्ति धनवान होता है लेकिन शत्रुओं से परेशान रहता है।


3. यदि किसी व्यक्ति के पैर के अंगूठे पर तिल होता है तो यह तिल धन के योग का संकेत देता है। ऐसा व्यक्ति सामाजिक रुचि रखने वाले और यश प्राप्त करने वाले होते हैं।

4. इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को दाईं नाक पर तिल होता है, तो यह धन प्राप्ति की तरफ इशारा करता है। किसी व्यक्ति को पीठ पर तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति प्रचुर धन कमाते हैं और खर्च करते हैं।


5. कई बार हम देखते हैं कि लोगों को अक्सर ठोड़ी पर तिल होता है, वैसे कहा जाता है कि जिन लोगों को यहां पर तिल होता है वह खूबसूरत होते हैं, लेकिन समुद्रशास्त्र की मानें तो ठोड़ी पर तिल होना शुभ माना जाता है साथ ही इनके पास आर्थिक रूप से कभी समस्या नहीं आती है, धन कैसे न कैसे इन व्यक्तियों के पास बना रहता है।

6. समुद्रशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की नाभि और जननांग के बीच में तिल है तो उनके पास धन की कमी कभी नहीं होती है।

Post a Comment

أحدث أقدم