रश्मि देसाई ने शेयर की ग्‍लैमरस तस्वीरें, देसी अवतार फैंस पर गिरा रहा है बिजलियां


टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। अब उन्‍होंने कुछ तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।


इन तस्वीरें में रश्मि देसाई देसी अवतार में नजर आ रही हैं लेकिन मॉडर्न टच के साथ। रश्मि मैरून कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।



रश्मि देसाई ने तसवीर शेयर करते हुए लिखा,' “मैं कल मुस्कुरा रही थी, मैं आज मुस्कुरा रही हूं और मैं कल भी मुस्कुराऊंगी। बस इसलिए कि जीवन में किसी भी चीज के लिए रोना बहुत कम है।'


रश्मि देसाई के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एकता कपूर का सुपरनैचुरल सीरियल नागिन-4 में नजर आ रही हैं। बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم