देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 84 हजार 638 हो चुकी है। इस बीच राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8 लाख के पार हो गया। अब तक 8 लाख 14 हजार 912 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 4 लाख 38 हजार 708 लोगों का इलाज चल रहा है।
इस बीच, बुरी खबर है कि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 30 हजार के पार हो गया। 11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके 135 दिन के अंदर 30 हजार लोगों ने जान गंवा दी। अब तक 30 हजार 611 मौतें हो चुकी हैं। अब भारत दुनिया का 7वां देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा जानें गई हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में हर 10 लाख की आबादी में 22 लोगों की जान जा रही है।
गाइडलाइन के मुताबिक कोविड-19 में प्रयोग होने वाले सभी मास्क, ग्लव्स, पीपीई किट व अन्य वेस्ट मटेरियल को काटकर 72 घंटे किसी पेपर में लपेटना होगा। इसके बाद उसे डिस्पोज करना होगा।




إرسال تعليق