शादी के दो महीने बाद एक्ट्रेस नताशा और हार्दिक पांड्या के घर गूंजी किलकारी


फिल्म इंडस्ट्री की ओर से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि बिग बॉस फेम नताशा नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।


हार्दिक पांड्या ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करते हुए नन्हें बच्चे की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, 'हमें हमारे बेटे का सौभाग्य मिला है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही तुफान की तरह वायरल हो गया।


बता दे एक्ट्रेस नताशा और हार्दिक पांड्या ने इसी साल 31 मई को शादी की थी। अभी कपल की शादी को महज दो महीने हुए हैं और उन्हें बेटे का सौभाग्य मिला है। शादी के साथ ही कपल ने ये भी बताया था कि वो बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم