अनलॉक के दूसरे चरण में बॉलीवुड स्टार्स की रौनक मुंबई की सड़कों पर दिखने लगी है। स्टार्स दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों से बाहर निकलने लगे हैं।
हाल ही में 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपनी गर्लगैंग के साथ आउटिंग पर निकली।
इस दौरान की तस्वीरें श्रद्धा ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। श्रद्धा 4 महीने बाद समंदर किनारे सैर सपाटे के लिए गईं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी फ्रेंड्स के साथ काफी मस्ती करती दिख रही हैं।
लुक की बात करें तो श्रद्धा ब्लू कलर की ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही हैं। श्रद्धा और उनकी फ्रेंड्स ने सेफ्टी का ध्यान रखते हुए मास्क पहना हुआ है।
इस दौरान हल्की फुल्की बारिश भी होने लगी थी इसलिए तस्वीरों में श्रद्धा छाता लिए नजर आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा इन दिनों सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं। शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग शुरू हो गई है।






एक टिप्पणी भेजें