दिल्ली में सोमवार कोरोना के सिर्फ 954 मामले, फिर भी चिंता का विषय बनी ये बातें!


दिल्ली में पिछले 9 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या एक से दो हजार के बीच रह रही थी। रविवार को 1211 नए मामले सामने आए थे, लेकिन सोमवार को यह संख्या घटकर तीन अंकों में आ गई। काफी समय बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या एक हजार से कम दर्ज हुई और सिर्फ 954 मामले ही सामने आए।


सोमवार शाम को जारी हुई दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 954 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 23 हजार 747 तक पहुंच गई है। कुल संक्रमितों में से 1 लाख 4 हजार 918 लोग इलाज के बाद कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं और अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं राजधानी में फिलहाल कोरोना के 15 हजार 166 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है।


कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले भले ही कम आ रहे हों लेकिन दिल्ली में इस बीमारी के कारण हो रही मौत चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमित 35 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 3663 हो गई है। दूसरी तरफ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर अब 696 तक पहुंच गई है।

Post a Comment

और नया पुराने