कोरोनावायरस का कहर लगातार देश में अपने पैर मजबूती से पसार रहा है। भारत में अब तक इस वायरस की चपेट में 10 लाख से भी ज्यादा लोग आ चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार, अनुपम खेर के परिवार को भी कोरोना हो गया है।
अब हाल ही में यह खबर आई थी कि पंजाबी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना की तबियत ठीक नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। हालांकि, शुक्र इस बात का है कि हिमांशी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से बच गईं।
एक्ट्रेस हिमांशी खुराना का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया। इस बात की जानकारी हिमांशी की मैनेजर निधि ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी।
निधि ने हिमांशी की कोरोना रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनकी सेहत के प्रति आप सभी लोगों की प्रार्थना, प्यार और चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद। हिमांशी खुराना का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। भगवान का शुक्र है।" निधि के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
निधि के इस ट्वीट पर फैन्स उनके पोस्ट पर ट्वीट कर रहे हैं और उन्हें बाहर ना जाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्लीज, प्लीज, प्लीज शूटिंग बंद कर दें।
एक टिप्पणी भेजें