शर्ट पहन बॉथटब में नजर आई नेहा शर्मा, कातिल अदाओं से किया सबको दिवाना


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में नेहा सिर्फ एक शर्ट में बॉथटब में बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी कमेंट कर रहे हैं


बता दें कि नेहा जल्द ही 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग म्यूजिक वीडियो 'दिल को करार आया' में नजर आएंगी। नेहा ने ट्विटर पर अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की, जिस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में नेहा को प्रशंसक उनके म्यूजिक एल्बम 'दिल को करार आया' के लिए बधाई दे रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में वह सिद्धार्थ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।


इस गाने में आपको नेहा शर्मा और सिद्धार्थ शुक्ला रोमांस करते हुए नजर आएंगे। म्यूजिक वीडियो का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने का फर्स्ट पोस्टर काफी इंप्रेसिव नजर आ रहा है। एक तरफ नेहा शर्मा की अदाएं सभी को उनका दीवाना बना रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم