जिस चांदी की ईंट से राम मंदिर का होगा शिलान्यास, उसकी पहली तस्वीर आई सामने


अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हैं। इस 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। इसमें विशेष ये है कि पीएम मोदी चांदी की ईंट से मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। इस शुद्ध चांदी से बनी हुई ईंट का वजन 22.6 किलोग्राम है। यह चांदी की ईंट अयोध्या पहुंच गई है। इसकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। फैजाबाद के बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

देश भर में मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु अपनी तरफ से मंदिर के निर्माण के लिए चांदी की ईंट भेज रहे हैं। लेकिन विश्व हिन्दु परिषद् के उपाध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट  के महासचिव चम्पत राय ने लोगों से अपील की है कि वो चांदी के ईंट न भेज कर बैंक अकाउंट में रुपया ही जमा कर दें जिससे मंदिर निर्माण में ट्रस्ट को काम करने में आसानी होगी।

चंपत राय ने कहा कई भक्त चांदी की ईंटे लेकर अयोध्या आ रहे हैं। पहले हमने इसे सामान्य घटना के तौर पर लिया। लेकिन धीर धीरे चांदी की ईंट लेकर आने वालों की संख्या बढ़ने लगी तो हम चिंतित हो गये कि हम इतना बड़ा लॉकर कहां से लाएंगे।

वहीं, मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल रखने की खबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने गलत बताया है। उनका कहना है कि नींव में कोई टाइम कैप्सूल नहीं रखा जाएगा। इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने दावा किया था कि राम मंदिर के नीचे एक टाइम कैप्सूल दबाया जाएगा, जिससे भविष्य में मंदिर से जुड़े तथ्यों को लेकर कोई विवाद न रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم