प्रदेश में जोधपुर व अलवर कोरोना के बड़े जोन बन गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा मरीज इन्ही जिलों में सामने आए। जोधपुर और जयपुर के बाद अलवर ही कोरोना के सबसे ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य महकमें ने राजस्थान में कोरोना की जांच का दायरा जरूर बढ़ाया है अब कोरोना के नए मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय हो गई है। एक्टिव केस की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
अलवर में अलवर में 313, जोधपुर में 271, जयपुर में 93, अजमेर में 67, बांसवाड़ा में 16, बाड़मेंर में 56, भरतपुर में 29, भीलवाड़ा में 46, बीकानेर में 27, बूंदी में 12, चित्तौडगढ़़ में 2, दौसा में 2, धौलपुर में 5, डूंगरपुर में 3, श्रीगंगानगर में 2, हनुमानगढ़ में 4, जालौर में 4, झालावाड़ा में 5, झुंझुनूं में 5, करौली में 15, कोटा में 80, पाली में 29, राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 6 व उदयपुर में 10 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।



إرسال تعليق