मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस में कुछ इस अंदाज में पोज देते हुए आईं नजर, देखें खूबसूरत तस्वीरें


टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं। वह अक्सर ही खुद की अलग-अलग तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। इसी बीच हाल ही में मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


इन तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिस पर व्हाइट कलर के पोल्का डोट्स बने हुए हैं। मौनी रॉय तस्वीरों में टेबल पर बैठे हुए नजर आ रही हैं और उनके पीछे बेहद ही खूबसूरत सा पेड़ भी दिखाई दे रहा है, जो उनकी इन पिक्स के लिए एक दम परफेक्ट बैकग्राउंड लग रहा है।


मौनी के मेकअप की बात करें तो उन्होंने कोहल्ड आइब्रो और बोल्ड आइब्रो के साथ हाइलाइटेड चीकबोन्स और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। साथ ही उन्होंने गले में एक पतली सी चेन पहनी हुई है। इसके अलावा बालों की बात करें तो उन्होंने आगे से अपने बालों को हाफ बन में टक किया हुआ है और बाकी बाल खुले छोड़े हुए हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم