हरियाणवी गाना ‘फुकरि ना मार’ ने मचाई धूम, रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल


हरियाणवी गाना फुकरि ना मार’ 30 जून को रिलीज हुआ और रिलीज होते ही गाने ने धूम मचा दी। निर्देशक मोहन बेताब द्वारा निर्देशित इस गाने में राज मवार, मनीशा शर्मा ने अपनी आवाज दी है। गाने में टिकटॉक स्‍टार प्रांजल दहिया और बिंदर दनौदा ने स्‍क्रीन शेयर की है। वीडियो में बिन्दर दनौदा शहर से आई प्रांजल दहिया को अपने घर और संस्कृति से रूबरू कराते हैं। गाने में एक्टिंग के साथ ही गाने के बोल भी बिन्दर दनौदा ने लिखे हैं।

जींद के नरवाना के रहने वाले बिंदर दनौदा और फरीदाबाद की प्रांजल दहिया को सोशल मीडिया पर इस गाने के लिए खूब तारीफ मिल रही है। दर्शकों ने इस तरह के और गाने की डिमांड की है। इस गाने में प्रांजल और बिंदर दनौदा की ऑन स्‍क्रीन कैमेस्ट्री को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे है। गाने के रिलीज होने के एक घंटे बाद ही करीब 20 हजार लोगों ने देखा। ऑनलॉक-1.0 के नियमों का पालन करते हुए इस गाने की शूटिंग हिसार के पीपीआईएमटी में हुई है।

बिंदर दानौदा का कहना है कि यह गाना एक जुलाई को उनके जन्‍मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है। इस बार दर्शकों को कुछ अलग देने की कोशिश की गई है। प्रशंसकों ने इस गाने को लाइक कर मुझे जन्‍मदिन का तोहफा दिया है। वहीं, प्रांजल दहिया का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित थीं। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है। इस वीडियो में प्रांजल दहिया ट्रेडिशनल सूट में काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं और लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने