बेटी आलिया को लॉन्च करने के सवाल पर अनुराग कश्यप ने दिया ऐसा जवाब!


सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरिज्म पर बहस लगातार जारी है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी बॉलीवुड में मौजूद भाई-भतीजावाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


अब, बेटी आलिया कश्यप के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर डायरेक्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप से पूछा गया कि अगर उनकी बेटी आलिया फिल्म इंडस्ट्री में जाना चाहेंगी तो वह क्या करेंगे?


इस सवाल पर उन्होंने कहा, “वह मेच्योर है, उसे चुनना होगा, लेकिन निश्चित रूप से उसे सीखना होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि वह एक दिन उठे और कहे कि ‘मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं।”


अनुराग ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती है, तो उसे सब खुद ही करना होगा। उन्होंने कहा, “अगर वह एक्ट्रेस बनना चाहती है, तो उसे इसके लिए संघर्ष करना होगा और ऑडिशन देना होगा और खुद रोल हासिल करना होगा।”


Post a Comment

أحدث أقدم