भाई-बहन का पवित्र त्योहार इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक होने के कारण मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट में रंग-बिरंगी राखियां उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई के लिए राखी खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि कुछ खास किस्म की राखियां भाई के कलाई पर नहीं बांधनी चाहिए, इससे अशुभ फल मिलता है।
2. रक्षाबंधन पर बहनों को भाई की कलाई पर टूटी या खंडित राखी नहीं बांधनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी राखी बांधनी से अशुभ फल मिलता है।
3. भाई की कलाई पर प्लास्टिक की राखियों को भी नहीं बांधना चाहिए। कहा जाता है कि प्लास्टिक अशुद्ध चीजों से बनती है, ऐसे में प्लास्टिक की राखी बांधने से जीवन में दुर्भाग्य की शुरू हो सकती है।
4. अक्सर लोग राखी खरीदते वक्त डिजाइन या अशुभ चिन्हों का ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन रक्षा बंधन पर कभी भी भाई के कलाई पर अशुभ चिन्हों वाली राखी नहीं बांधनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से अशुभ समय शुरू हो जाता है।
5. भाई की कलाई पर भगवान वाली राखी भी नहीं बांधनी चाहिए। इसके पीछे का कारण है कि अगर राखी खुलकर जमीन पर गिर जाती है और किसी के पैरों पर पड़ सकती है। जिसके कारण अनजाने में भाई को पाप का भागीदार होना पड़ सकता है। ऐसे में भगवान की प्रतिमा वाली राखी नहीं खरीदनी चाहिए।




إرسال تعليق