राजधानी दिल्ली में फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, मंगलवार को सामने आए इतने नए केस


राजधानी दिल्ली में लोगों के कोरोना वायरस से स्वस्थ होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1349 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,25,096 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 15,288 एक्टिव केस हैं। राजधानी में सात हफ्तों में पहली बार सोमवार को कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 1,000 से कम रही थी जो आज बढ़कर 1349 हो गई।


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार शाम को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 1349 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, आज 1200 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 27 लोगों को इस बीमारी के कारण अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। राजधानी में अब तक सामने आए कुल 1,25,096 मामलों में से 1,06,118 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं और 3690 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।


हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि राजधानी में आज 5651 आरटीपीआर / सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 15,201 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8,51,311 टेस्ट किए जा चुके हैं। दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 689 पर पहुंच गई है।

Post a Comment

और नया पुराने