राजस्थान में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीज


राजस्थान में मंगलवार को तीसरे दिन लगातार 900 पार नए कोरोना मरीज आने के साथ नया रिकार्ड बना है। मंगलवार को 983 नए कोरोना पॉजिटिव आए वहीं 9 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार के पार चला गया है वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी 8052 हो गई है। जोधपुर, अलवर, बीकानेर, अजमेर व जालौर में ज्यादा संख्या में मरीज सामने आए हैं।


प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। 19 जुलाई को 934, 20 जुलाई को 956 तथा 21 जुलाई को 983 मरीज सामने आएन के साथ ही मंगलवार को कोरोना के नए मरीजो का रिकार्ड बना है। नए मरीजों की संख्या बढऩे से स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से हिला हुआ है। माना जा रहा है कि जुलाई में अभी यह संख्या और बढ़ेगी। जिन जिलों में ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, वहां के लिए अब नया प्लान तैयार किया जा रहा है।


कोरोना के जोधपुर में111, अलवर में 106, बीकानेर में 74, जालौर में 69, अजमेर में 67, बांसवाड़ा में 1, बांरा में 1, बाड़मेर में 46, भरतपुर में 26, भीलवाड़ा में 51, बूंदी में 1, चित्तौडगढ़़ में 4, चूरू में 5, दौसा में 22, धौलपुर में 23, डूंगरपुर में 10, श्रीगंगानगर में 7, हनुमानगढ़ में 10, जयपुर में 41, झालावाड़ में 6, झुंझुनूं में 3, करौली में 11, कोटा 53, नागौर में 56, पाली में 54, प्रतापगढ़ में 3, राजसमंद में 14, सवाई माधौपुर में 4, सीकर में 44, सिरोही में 32, कोटा में 19, उदयपुर में 7 तथा अन्य राज्य से उपचार करा रहे 2 लोगों में मंगलवार कोरोना की पुष्टि हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने