महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक बार फिर से रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। राज्य में गुरुवार को छह हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल संख्या दो लाख के पास पहुंच गई है।
राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना के 6330 मामले सामने आए। इसके अलावा एक दिन में 125 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 1,86,626 सक्रमित हो चुके हैं, जबकि कुल मृतकों की संख्या 8178 पर पहुंच गई है।
मुंबई में 57 नई मौतें हुई हैं, जिससे सिर्फ राजधानी में ही 4686 लोग मर चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 10,20,368 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।



एक टिप्पणी भेजें