कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण करीब चार महीने बंद रहने के बाद जिम 5 अगस्त से फिर से खुलने जा रहे हैं। जिम खोले जाने से संचालनकर्ता काफी उत्साहित हैं और संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। एक तरफ जहां ट्रेनर पीपीई किट पहनकर प्रशिक्षण देंगे, वहीं दूसरी ओर आरोग्य सेतू ऐप का उपयोग भी अनिवार्य किया गया है।
इतना ही नहीं कुछ जिम वालों ने तो अपने सदस्यों को अनिवार्य रूप से अपनी बीमारियों से संबंधित जानकारी देने को कहा है। साथ ही एक शपथपत्र देना होगा कि वे कोरोना वायरस संक्रमित नहीं हैं। हालांकि, मास्क पहनना अनिवार्य नहीं किया गया है क्योंकि अधिक व्यायाम करने की सूरत में सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। केंद्र ने बुधवार को अनलॉक-3 के तहत जारी दिशा-निर्देशों में 5 अगस्त से जिम और योग केंद्रों को दोबारा खोले जाने की अनुमति दी है। ये 25 मार्च से लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद से ही बंद थे।
जिम और फिटनेस केंद्रों में कुछ सावधानियां जरूरी हैं जिससे कोरोनावायरस से बचा जा सके। इनमें सबसे जरूरी है कि आप जिस जिम या फिटनेस सेंटर में जा रहे हैं उसके नियमों को फॉलो करें।
- आप अपने निर्धारित समय पर ही जिम में जाएं और समय खत्म होने पर वहां से निकल लें। इससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा।
- जिम में वॉटरकूलर में का इस्तेमाल करने की बजाय अपनी पानी की बोतल ले जाएं। स्ट्रेचिंग के लिए अपनी खुद की योगा मैट भी ले जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
- यदि जिमिंग इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते समय आपने हाथ में दस्ताने नहीं पहन रहे हैं तो उपयोग के बाद अपने हाथों को अच्छे से सैनेटाइज करें और अपने चेहरे को न छुएं। इसके लिए अपने साथ हैंड सैनिटाइजर की एक स्मॉल बोटल लेकर जाएं।
- वर्कआउट करते समय जिम के दस्ताने पहनने से एक तो कसरत के इक्विपमेंट से जर्म और बैक्टीरिया नहीं उठाएंगे और यह आपको गलती से आपके चेहरे को छूने से भी रोकता है।
- जिम में पसीना बहाते समय भी आप पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लागू होता है। इसलिए हर समय दूसरों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर रखें।
إرسال تعليق