25 और 26 जुलाई को ‘नागिन 4’ का फिनाले है और उसमें ‘नागिन 5’ में बनी नागिन की झलक देखने को मिलने वाली है। फिनाले का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसे देख लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि ‘नागिन 5’ में हिना खान ही नागिन बनी हैं।
एकता कपूर ने हाल ही में अपना वीडियो शेयर कर कहा था, “मुझसे बार-बार पूछा जा रहा है कि क्या ‘नागिन 4’ खत्म हो रहा है। क्या ‘नागिन 5’ शुरू हो रहा है। तो मैं आपको बता दूं कि हम ‘नागिन 4’ को खत्म कर रहे हैं और तुरंत ‘नागिन 5’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। ‘नागिन’ के चौथे सीजन पर मैं फोकस नहीं कर पाई थी, लेकिन अब अगले सीजन में हम अच्छा करेंगे और वह सभी को पसंद आएगा।”
‘नागिन 4’ में निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, रश्मि देसाई भी शो में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं।

إرسال تعليق