59 चीनी ऐप बैन के बाद अब केंद्र ने 47 ऐप्स पर लगाई रोक


TikTok सहित 59 ऐप्स बैन करने के बाद केंद्र सरकार ने इनसे मिलते-जुलते और क्लोन ऐप्स पर सोमवार को रोक लगा दी है। Ministry of Electronics and Information Technology ने ऐसे 47 क्लोन्ड कॉपी ऐप्स को बैन किया है, जिनमें Tiktok Lite, Helo Lite, SHAREit Lite, BIGO LIVE Lite और VFY Lite शामिल हैं।


सूत्रों के हवाले से इससे पहले समाचार एजेंसी PTI-Bhasha की रिपोर्ट में बताया गया कि इसके साथ ही अब तक चीन की कुल 106 मोबाइल एप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिए नुकसानदेह बताते हुए बैन किया जा चुका है।


सूत्र के मुताबिक, इस बाबत शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया था। जिन नई ऐप्स पर रोक लगाई गई है, उनकी पूरी सूची फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाई है। न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है।


बता दें कि LAC विवाद को लेकर भारत और चीन में तनातनी के दौर के बीच मोदी सरकार ने सुरक्षा और निजता के कारणों का हवाला देते हुए जून में चीन के Tiktok, Helo और UC Browser समेत 59 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया था।

Post a Comment

أحدث أقدم