कहते हैं ना ठोकर लगने से ही इंसान समझदार बनता हैं लेकिन यहां ठोकर लगने से इंसान 50 लाख का मालिक बन गया। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में ऐसा ही हुआ है। दो वक्त के पौष्टिक भोजन को तरस रहे एक मजदूर को 50 लाख की कीमत का हीरा मिला है। मजेदार बात यह है कि हीरा चोरी होने की संभावना नहीं है क्योंकि हीरा सरकारी खजाने में जमा हो गया है। सरकार इसे बेचकर इसका मूल्य है मजदूर के बैंक खाते में जमा करवाएगी।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरे की खदान हैं। इन्हीं खदान में काम करने वाले मजदूर आनंदी लाल कुशवाहा को बेशकीमती उज्ज्वैल जैम क्वॉलिटी का हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख ज्यादा बताई जा रही है। मजदूर आनंदी लाल कुशवाहा का कहना है कि उसे रानीपुर की उथली हीरा खदान से हीरा मिला है। भगवान जुगल किशोर की उस पर कृपा हुई है। पन्ना के रानीपुर की उथली हीरा खदान से मजदूर को यह हीरा तब मिला जब उसे खदान में एक ठोकर लगी।
पहले भी इसी खदान से 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब उसे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। हीरा मिलने के बाद मजदूर और उसके साथियों के खुशी से चेहरे खिल गए हैं। हीरा मिलने के बाद मजदूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि , उथल खदान से मिले हीरे को उन्होंने कार्यालय में जमा कर दिया है। अधिकारी हीरे को साफ कर उसे बेचने लायक बना रहे हैं।



إرسال تعليق