टीवी की इन 4 खूबसूरत एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया बिग बॉस सीजन 14 का ऑफर, जानिये वजह!


सलमान खान के बेहद पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो Bigg Boss 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। सितंबर के महीने में शो का आगाज हो सकता है। फैंस इस शो को लेकर हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि शो में इस बार किसकी एंट्री होगी। कुछ दिनों पहलें कई सेलेब्स को लेकर खबरें सामने आई थीं कि वह इस बार के शो BB14 का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसे भी हैं जिन्होंने बिग बॉस शो के इस ऑफर को ठुकरा दिया। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स:....


 शुभांगी अत्रे


भाभी जी घर पर हैं कि शुभांगी अत्रे को लेकर खबरें थीं कि इस बार के बिग बॉस सीजन 14 में एक्ट्रेस एंट्री मार सकती हैं। शुभांगी ने साफ किया कि इस शो के लिए उन्हें ऑफर तो आया था लेकिन उन्होंने बिग बॉस में आने से इनकार कर दिया। इनके पीछे की वजह उनका चालू शो 'भाभी जी घर पर है' है। शुभांगी ने बताया कि वह अपने शो को ऐसे बीच में छोड़कर नहीं जा पाएंगी। वहीं वह बिग बॉस के माहौल में भी नहीं ढल पाएंगीं।

सुरभि ज्योति


नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को लगातार बिग बॉस की टीम से अप्रोच किया जा रहा था, फैंस को भी लग रहा था कि सुरभि इस साल तो शो में नजर आएंगी। लेकिन सुरभि ने भी इस शो में आने से इनकार कर दिया है।

साक्षी तंवर


राम कपूर और साक्षी तंवर के सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते हैं से खास पहचान बनाने वाली चाहत खन्ना कुछ वक्त पहले मीका संग डेटिंग की खबरों को लेकर काफी चर्चा में थीं। बिग बॉस शो में उन्हें आने का निमंत्रण भी मिला था। लेकिन चाहत ने इस शो में आने से इनकार कर दिया।

तेजस्वी प्रकाश


खतरों के खिलाड़ी शो की कंटेस्टेंट रह चुकीं तेजस्वी प्रकाश को भी बिग बॉस सीजन 14 के लिए पूछा गया है। पिछले साल भी बिग बॉस में आने का निमंत्रण उन्हें मिला था। लेकिन तेजस्वी ने न उस वक्त शो के उस निमंत्रण को स्वीकार किया था और न अभी।

Post a Comment

أحدث أقدم