इस कैशबैक ऑफर को बीएसएनएल कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और उसके बाद इस ऑफर की अवधि को लगातार बढ़ाते गई। लॉकडाउन की वजह से इस ऑफर के टाइम बीएसएनएल कंपनी में बार-बार बढ़ाने का फैसला किया इस बार भी कंपनी ने वही फैसला लिया है।
बीएसएनएल कंपनी का यह ऑफर लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर टू द होम वाले यूजर्स के लिए है। इस कैशबैक ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए बीएसएनल के लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड या फिर फाइबर टू होम कनेक्शंस वाले यूजर्स को अपना क्षेत्र का एसटीडी कोड लगा कर “ACT” (स्पेस) “6PAISA” लिखकर 094478053334 पर एसएमएस करना होगा। अगर आपका मैसेज नहीं जा रहा या आप मैसेज नहीं कर पा रहे हैं तो आप एक टोल फ्री नंबर 18005991900 पर भी कॉल करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
बीएसएनएल कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को कम से कम 5 मिनट कॉल पर बात करनी ही होगी। 5 मिनट या उससे ऊपर कॉल करने पर यूजर्स को छह पैसे का कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के तहत हर ग्राहक हर महीने में ज्यादा से ज्यादा ₹50 का कैशबैक ही जीत पाएगा।



إرسال تعليق