सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर कुछ पोस्ट्स की हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी का हाथ का चिह्न वापस लौट आया है। उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट्स कीं। राजस्थान का विवाद शुरू होने के कुछ समय बाद उनके फेसबुक पोस्ट्स से पार्टी का हाथ का चिह्न गायब हो गया था। इसके बाद से उनके बीजेपी में जाने या फिर कोई और विकल्प चुनने की अटकलें तेज हो गई थीं।

पूर्व उप-मुख्यमंत्री पायलट ने फेसबुक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं, जिसमें हाथ का चिह्न दिखाई दिया। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भी फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। इन दोनों पोस्ट में नीचे के भाग में कांग्रेस पार्टी का चिह्न 'हाथ' मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर सचिन पायलट के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के बारे में जानकारी दी गई है।


إرسال تعليق