स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 28 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 3,881 हो गई है। राजधानी में अब तक 1,17,507 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 10,887 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत से अधिक है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 4,843 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 13,701 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 9,76,827 जांच हुई है। मंगलवार को यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या 715 है।
4,843 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 13,701 Rapid antigen tests conducted across the national capital today: Delhi Health Department https://t.co/EBH21VC9eG— ANI (@ANI) July 28, 2020



إرسال تعليق