दिल्ली में कोरोना पर लगी लगाम, पिछले 24 घंटे में केवल इतने नए केस


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.31 लाख के पार पहुंच गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 613 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 26 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।


स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,219 हो गई है। आज दिल्ली में 1497 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए। राजधानी में फिलहाल 10,994 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 1,16,372 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 3853 हो गई है।


बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 11,506 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 3821 आरटीपीसीआर और 7685 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किए गए। अब तक दिल्ली में कुल 9,58,283 टेस्ट किए जा चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों में काफी सकारात्मक गिरावट आई है। 100 में से 88 लोग ठीक हो रहे हैं, मौत के आंकड़ों में भी काफी गिरावट आई है। जून के महीने में दिल्ली कोरोना केसेस में देश में दूसरे नंबर पर थी, अब दिल्ली देश में दसवे नंबर पर हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم