राजस्थान में कोरोना का कोहराम गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को राजस्थान में कोरोना के 737 नए मरीज सामने आए वहीं 8 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व अलवर में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या भी 6 हजार 666 दर्ज की गई जबकि विभिन्न अस्पतालों से 505 मरीजों को कोरोना ठीक होने पर छुट्टी मिल गई।
जोधपुर में 141, जयपुर में 71, बीकानेर में 94, अलवर में 58, अजमेर में 48, बांसवाड़ा में 3, बाड़ेर में 34, भरतपुर में 16, भीलवाड़ा में 9, बूंदी में 5, चूरू में 14, दौसा में 2, धौलपुर में 21, डूंगरपुर में 6, हनुमानगढ़ में 1, जालौर में 40, झुंझुनूं में 12, करौली में 4, कोटा में 15, नागौर में 25, पाली में 51, प्रतापगढ़ में 3, सवाई माधोपुर में 2, सीकर में 5, सिरोही में 38, उदयपुर में 18 तथा अन्य राज्य से यहां आकर उपचार करा रहे एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव आए हैं।



إرسال تعليق