महाराष्ट्र में कोरोना का 'महातांडव! 24 घण्टे में 9,518 इतने नए मामले


महाराष्ट्र में रविवार (19 जुलाई) को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामले 3.10 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह पहली बार है कि नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो। विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के कारण 258 और संक्रमितों ने दमतोड़ दिया जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है।


बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है। राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं पुष्ट मामलों की संख्या 3,10,455 है।


चिंताजनक स्थिति का कारण यह है कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर शनिवार (18 जुलाई) को 55.04 फीसदी पहुंच गई थी, जो रविवार (19 जुलाई) घटकर 54.61 फीसदी पर आ गई, जबकि मृत्यु दर महज 3.81 प्रतिशत है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है।

Post a Comment

أحدث أقدم