राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 350 नए पॉजिटिव केस के साथ इतनी मौत


राजस्थान में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 350 नए पॉजिटिव केस सामने आये है। बाड़मेर में एक, भरतपुर में तीन, भीलवाड़ा में एक मरीज की मौत हो गई. बीकानेर में दो और जोधपुर में 2 मरीजों की मौत हुई. अगर बात करें नए पॉजिटिव मरीजों की, तो अजमेर- 8,अलवर- 26,बारां- 2,बाड़मेर- 32 पॉजिटिव, भरतपुर- 38, भीलवाड़ा- 7,बीकानेर- 14,बूंदी- 1 पॉजिटिव, चूरू- 1,दौसा- 3,धौलपुर- 10,डूंगरपुर- 5, हनुमानगढ़- 10 पॉजिटिव, जयपुर- 28, जैसलमेर- 3,जालौर- 9,झुंझुनूं- 2 पॉजिटिव, जोधपुर- 43, करौली- 6,कोटा- 6, नागौर- 16 पॉजिटिव, पाली- 26,राजसमंद- 10, सवाईमाधोपुर- 1 पॉजिटिव, सीकर- 1, सिरोही- 15, उदयपुर- 22, अन्य राज्य के 5 पॉजिटिव मरीज सामने आये है. अब तक राजस्थान में कोरोना की वजह से 430 मरीज जान गंवा चुके है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हजार 662 पहुंच गई है।


राजस्थान में कोरोना से जुड़ी बड़ी राहत की ख़बर है। प्रदेश में पहली बार रिकवरी रेश्यो 80 फीसदी पर है। राजस्थान में अब तक 18 हजार 662 मरीज कोरोना के चिह्नित किए गए है। इनमें से 14 हजार 948 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके है. राजस्थान में रिकवरी रेश्यो 80.1% पहुंच गया है।


राजस्थान में कुल 14 हजार 948 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है। वहीं कुल 14 हजार 630 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए है। वहीं बात करें कुल एक्टिव मरीजों की, तो 3 हजार 284 मरीज अस्पताल में उपचाररत है। कुल कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या 5 हजार 272 है।

Post a Comment

أحدث أقدم