‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट लिस्ट में इन दो खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम लगभग पक्का


कलर्स का पॉपुलर शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन बहुत पॉपुलर रहा है। इस शो के 13वें सीजन के सक्सेस होने के बाद शो के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 'बिग बॉस 14' में पार्टिसिपेट करने को लेकर कई सेलेब्स के नाम लगातार चर्चा में आ रहे हैं। इस शो को दिलचस्प और रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निर्माताओं ने अब तक कई टेलीविजन और बॉलीवुड सितारों से इस शो में भाग लेने के लिए संपर्क किया है।


आपको बता दें कि, हाल ही में खबर आई है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा शो का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा से कलर्स के शो 'बिग बॉस 14' के निर्माताओं ने इस शो में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, अभिनेत्री नेहा के साथ, 'नागिन 4' की अभिनेत्री जैस्मीन भसीन को भी रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है। सभी प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि, दोनों अभिनेत्रियां बिग बॉस के सीजन 14 में भाग ले सकती हैं।


अभिनेत्री नेहा शर्मा इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'दिल को करार आया' की शूटिंग व्यस्त हैं। इस गाने में नेहा के साथ 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला नजर आएंगे। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की इस नई जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस म्यूसिक वीडियो का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा एक साथ नजर आए थे।

Post a Comment

أحدث أقدم