राजस्थान में कोरोना के आए 1156 नए पॉजिटिव, यहां मिले सबसे अधिक संक्रमित


राजस्थान में अब हर रोज एक हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के 1156 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए और 13 मरीजों की मौत दर्ज की गई।


अलवर और जोधपुर में कोरोना के मरीज थम नहीं रहे हैं। गुरुवार को अलवर में ज्यादा मरीज आए और दूसरे नंबर पर जोधपुर रहा। प्रदेश में गुरुवार को 790 मरीज विभिन्न अस्पतालों से कोरोना को मात देकर अपने घर गए। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में यह संख्या लगातार कम हो रही है। एक्टिव केस बढऩे का भी यही कारण है। राजधानी जयपुर में भी पिछले दिनों से लगातर नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के पार है। राखी और ईद पर कोरोना का खतरा और बढ़ सकता है।


अलवर में 193, जोधपुर में 153, अजमेर में 107, जयपुर में 116, कोटामें 108, बांसवाड़ा में 5, बांरा में 7, बाड़मेर में 29, भरतपुर में 70, भीलवाड़ा में 31, बीकानेर में 72, बूंदी में 7, चित्तौडगढ़़ में 19, चूरू में 5, दौसा में 4, धौलपुर में 4, डूंगरपुर में 5, श्रीगंगानगर में 22, हनुमानगढ़ में 2, जैसलमेर में 17, झालावाड़ में 18, झुंझुनूं में 6, करौली में 9, नागौर 51, पाली में 48, राजसमंद में 23, सवाईमाधोपुर में 5, सिरोही में 9, टोंक में 7 व उदयपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم