खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन की विनर बनीं करिश्मा तन्ना। बता दें कि फिनाले में करिश्मा तन्ना ने करण पटेल, धर्मेश, बलराज को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम की है। करिश्मा ने शो के सभी टास्क में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। हर स्टंट को उन्होंने बखूबी पूरा किया है। करिश्मा शो की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक रही हैं। इसके अलावा उन्हें रोहित शेट्टी की बेस्ट स्टूडेंट भी कहा जाता था।
वैसे बता दें कि करिश्मा की जीत की जानकारी कुछ दिनों पहले आ गई थी जब एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह करिश्मा को बधाई देती हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कहा जाने लगा कि करिश्मा इस सीजन की विनर बन गई हैं।




إرسال تعليق