राजस्थान में सियासी लड़ाई के बिच गहलोत सहित 102 विधायकों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 102 विधायकों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। अदालत में ये शिकायत वकील ओम प्रकाश की ओर से दी गई है।


दायर परिवाद में ओमप्रकाश की ओर से कहा गया है कि कोरोना काल में 6 फीट की दूरी का नियम लागू है। रात्रि में कर्फ्यू है, कहीं भीड़ जमा नहीं हो सकती है। इस सब के बावजूद होटल फेयरमाउंड और सीएम हाउस में लगातार भीड़ का जमावडा लगातार हो रहा है। होटल में ठहरे कोई विधायकों का समूह कभी फुटबाल खेल रहा तै तो कभी ताश। इस दौरान इनके बीच सोशल डिस्टेंस का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। और ना ही कोई मास्क लगाए दिखाई देता है।


दायर परिवाद में कहा गया है कि अपनी निजी महत्वाकांक्षा के चलते सीएम गहलोत ने अपने सरकार आवास व निजी होटल पर तकरीबन 150 से 200 के बीच जनप्रतिनिधियों और अन्य ड्यूटी कर्मियों का जमावड़ा किया, जबकि इस आयोजन की कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई थी। इससे राज्य सरकार के आदेश और कोरोना को लेकर लागू किए गए कानून का उल्लंघन हुआ है।


बता दें कि गहलोत गुट के विधायक जयपुर के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि विधायक लगान फिल्म देख रहे हैं। ये सभी विधायक तभी से होटल में हैं जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम हाउस में मीडिया के सामने 100 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

Post a Comment

أحدث أقدم