नियमित 10 से 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से दूर रहती हैं ये बीमारियां


सीढ़िया चढ़ना वाकई एक आसान और बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज है। जब आप ऑफिस जाते और आते वक्त लिफ्ट और एस्केलेटर का इस्तेमाल करते हैं तो यह शरीर को थकाने और आपको अंदर से कमजोर करने के अलावा और कुछ नहीं करता है। जबकि इसके बजाय अगर आप चलते फिरते वक्त सीढ़ियों का इस्तेमाल करें तो आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इन दिनों कोरोनावायरस के चलते तमाम जिम बंद हैं, ऐसे में अपनी फिटनेस को मेनटेन करने और कम समय में वर्कआउट करने के लिए सीढ़ियों का विकल्प चुन सकते हैं। आज हम आपको नियमित रूप से सिर्फ 10 से 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने और उतरने के लाभ बता रहे हैं।


तेजी से घटता है वजन
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सब छोड़कर सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर देना चाहिए। कई रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि जॉगिंग की तुलना में सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से कैलौरी तेजी से बर्न होती है। अगर कोई व्यक्ति आधा घंटा जॉगिंग करता है तो वह महज 190 कैलोरी बर्न करता है। जबकि 30 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से 220 कैलोरी बर्न की जा सकती है।

हृदय स्वास्थ्य
यदि आप रोजाना सिर्फ 7 मिनट की भी चढ़ाई करते हैं तो यह आने वाले 10 वर्षों तक हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। यह हृदय दुरुस्ती के साथ ही तेजी से कैलोरी भी बर्न करता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रतिदिन जॉगिंग और एक्सरसाइज करने की तुलना में चढ़ाई करना फायदेमंद होता है।


बढ़ता है स्टेमिना
जब आप सीढ़ियां चढ़ने या उतरते हो तो उस समय थोड़ी थकान, सांस फूलना और पैरों में दर्द जरूर हो सकता है लेकिन इससे स्टेमिना बढ़ता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी चढ़ाई करें तो धीरे-धीरे करें और मुंह को बंद रखें।

डायबिटीज में भी है फायदेमंद
जो लोग डायबिटीज के मरीज है उनके लिए भी सीढ़ियां चढ़ने या उतरते की प्रैक्टिस बहुत अच्छी रहती है। ऐसा करने से शरीर में मौजूद रक्त शर्करा कम होती है और फेफड़े की क्षमता और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। क्योंकि डायबिटीज पूरी तरह से एक लाइफस्टाइल रोग है इसलिए इसमें जितनी एक्सरसाइज और वर्कआउट होगा उतना ही फायदेमंद होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم