दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार के पार, 24 घंटे में इतने नए केस


दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1227 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान इस बीमारी से 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर अब 693 हो गई है।


बुधवार शाम को जारी हुई दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 1227 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 26 हजार 323 हो गई है। बीते 24 घंटे में 1532 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह दिल्ली में कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 1 लाख 7 हजार 650 हो गई है। कोरोना के कारण 3719 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में फिलहाल 14 हजार 954 सक्रिय मामले हैं।


राजधानी के अस्पतालों में कोरोना के 15 हजार 475 में से 12 हजार 133 बेड खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में 7292 व 397 बेड अभी भी खाली हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 14 हजार 954 सक्रिय मामलों में से 7966 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم