गुरुवार को भूलकर भी नहीं करें ये काम, नहीं तो रुक जाएगी तरक्की!


आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी आप कभी आप गुरुवार को बाल कटवाने या शेविंग करवाने जाते हैं तो घर के बड़ों द्वारा आपको इसके लिए मना किया जाता हैं। इसके पीछे का कारण बनता हैं गुरु ग्रह जो सभी ग्रहों में से सबसे भारी होता हैं और इस दिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें नहीं किया जाता हैं क्योंकि इससे गुरु का प्रभाव कम हो जाता हैं और जीवन में असफलताएँ मिलना प्रारंभ हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों गुरुवार को नहीं किए जाने चाहिए कुछ काम।

महिलाओं को बाल धोने से उन्नति में आती है बाधा


शास्त्रों में गुरुवार को महिलाओं को बाल धोने से इसलिए मनाही की गई है। क्योंकि महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। साथ ही बृहस्पति ही संतान का कारक होता है। इस प्रकार अकेला बृहस्पति ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। बृहस्पतिवार को सिर धोना बृहस्पति को कमजोर बनाता है जिससे कि बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी होती है। इसी कारण से इस दिन बाल भी नहीं कटवाना चाहिए जिसका असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति बाधित होती है।

नेल कटिंग और शेविंग करती है उम्र कम


शास्त्रों में गुरु ग्रह को जीव कहा गया है। जीव मतलब जीवन। जीवन मतलब आयु। गुरुवार को नेल कटिंग और शेविंग करना गुरु ग्रह को कमजोर करता है। जिससे जीवन शक्ति दुष्प्रभावित होती है। उम्र में से दिन कम करती है।

Post a Comment

أحدث أقدم