वीडियो : काम पर वापस लौटने वालों को अक्षय कुमार ने दिया खास मेसेज


एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में सरकार के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। अब इसे रिलीज कर दिया गया है। इस विज्ञापन में अक्षय ने काम पर लौटने वालों को कोरोना वायरस से सावधानी बरतने के कई तरीके बताए हैं। इस वीडियो को प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।

इस विज्ञापन वीडियो में अक्षय कुमार ने बबलू नाम के शख्स की भूमिका निभाई है। वीडियो में दिखाया गया है कि बबलू चेहरे पर मास्क पहने काम पर जा रहा है। गांव के सरपंच उससे कहते हैं, लॉकडाउन खुलते ही टहलने के लिए निकल पड़े। महामारी अभी फैली हुई है। बबलू कहता हैं कि सरपंच जी टहलने नहीं काम पर वापस जा रहा हूं।

सरपंच ने पूछा, तुझे डर नहीं लगता कि वायरस पकड़ लेगा। इस पर बबलू ने कहा, पहले थोड़ा बहुत डर लगता था, लेकिन बाद में पता चला कि मैंने अगर सावधानी बरती तो मुझे यह बीमारी होने की संभावना कम है। सबसे पहले महत्वपूर्ण है यह मास्क। काम पर मास्क हमेशा पहनूंगा। समय-समय पर हाथ धोता रहूंगा। और दूसरों से हर वक्त दो गज की दूरी पर रहूंगा। ऐसे में खुद को दूसरों को और अपने परिवार वालों को भी सुरक्षित रखूंगा।

सरपंच बोलते हैं, मेरी जिम्मेदारी बनती है तुझे चेतावनी देना तो दे दिया। इस बबलू ने कहा कि जब देश के मेडिकल और स्वच्छता कर्माचारी रोज कोरोना वायरस से लड़ने का काम कर रहे हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि अपना काम करने की।

सरपंच ने फिर पूछा, लेकिन तुझे कुछ हो गया तो। बबलू ने जवाब देते हुए कहा, हजारों लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और मुझे अगर कुछ हो गया तो सरकार ने अस्पताल में इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। यह घबराने का वक्त नहीं बल्कि एक दूसरे का हौसला बढ़ाने का है।

Post a Comment

और नया पुराने