प्रदेश में मंगलवार को भरतपुर में सबसे ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आए। इसके अलावा जयपुर व जोधपुर में भी नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। दूसरी तरफ प्रवासियों में पिछले दिनों की तुलना में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम रही। मंगलवार को 39 प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव आया।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 42, अजमेर में 1, अलवर में 10, बाड़मेर में 3, भरतपुर में 70, भीलवाड़ा में 8, बीकानेर में 2, चित्तौड़गढ़ में 3, चूरू में 2, दौसा में 7, धौलपुर 2, गंगानगर में 1, झालावाड़ 23, झुंझुनूं में 6, जोधपुर में 44, कोटा में 13, पाली में 13, सीकर में 5, सिरोही में 12, टोंक में 1 व उदयपुर में 4 नए कोरोना मरीज सामने आए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जयपुर में 2, भरतपुर में 1 व कोटा में 1 मरीज की मौत दर्ज की गई।




एक टिप्पणी भेजें