मोटे होंठ
जिन लोगो के होंठ बहुत अधिक मोठे और अधिक थुलथुले होते है और देखने में भी सुन्दर नहीं होते है ऐसे लोग थोड़ा क्रोधी स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी ये बहुत जल्दी भावुक भी हो जाते हैंये स्वभाव से जिद्दी होते है।
रसिक होंठ
रसिक होंठों वाले जातकों के होंठ लाल रंग के होते हैं। स्वभाव से ऐसे जातक मृदुल, रमणीक, कामासक्त, भोगी, चिकने व दिखने में कलात्मक होते हैं।
संकुचित होंठ
संकुचित होंठों वाले जातकों के होंठ छोटे व पतले होते हैं। ऐसे होंठ रंगहीन होते हैं। स्वभाव से ऐसे जातक दिखावटी और अक्षम होते हैं और ज्यादा बात नहीं करते।
छोटे व पतले होंठ
जिन लोगो के होंठ छोटे व पतले होते हैं और बेरंग होते है ऐसे लोग दिखावा करने वाले होते हैं ये लोग अपनी ही बात को सही समझते वाले होते है ये लोग कम बोलने वाले भी होते है।
गुलाबी होंठ
गुलाबी होंठ वाले लोग बहुत अधिक व्यवहार कुशल और बहुत ही बुद्धिमान होते है। ये शरीर से भी स्वस्थ्य होते है। ऐसे लोग बहुत अच्छे दोस्त होते है। गुलाबी होंठ वाले लोगो को कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
दोनों होंठों का मोटा होना
जिनके दोनों होंठ मोठे होते है ऐसे लोग मुंहफट किस्म के होते है और कुछ रहस्यमयी भी होते है। इन्ह खाने पीने का बड़ा शौक होता है।
दोनों होंठ पतले होना
जिन लोगो के दोनों होंठ पतले होते है ऐसे लोगो का स्वभाव बहुत ही सरल होता है ये लोग जीवन में बहुत संघर्ष के साथ उन्नति करते है।
काले होंठ
जिन लोगो के भी होंठ काले होते है कहा जाता है कि ऐसे लोग संघर्ष का प्रतीक होते है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा दुख का सामना करते है।
लाल होंठ
लाल होंठों वाले जातक कर्मठता के प्रतीक हैं। स्वभाव से ऐसे जातक क्रोधी, उत्तेजनात्मक, हठी, उत्सुक व साहसी होते हैं।





إرسال تعليق