यौन सम्‍बंधो के दौरान कंडोम इस्तेमाल ना करने के ये बहाने बनाते हैं पुरुष


पार्टनर के साथ हेल्‍दी रिलेशनशिप को बनाएं रखने के लिए सुरक्षित यौन सम्‍बंध आवश्‍यक होता है। हालांकि, यौन सम्‍बंधों को सुरक्षित बनाने या गर्भ न धारण करने की स्थिति में अक्‍सर महिलाओं को ही आगे आना पड़ता है। पुरूषों को शारीरिक सम्‍बंध बनाने के दौरान किसी भी प्रकार का बंधन पंसद नहीं आता है और शायद यही कारण है कि वे कभी कंडोम का यूज करके सेक्‍स को एंजाय नहीं कर पाते हैं....


- कई पुरूष अपनी पार्टनर को कहते है कि कंडोम पहनने से उन्‍हे प्‍लास्टिक जैसा लगता है और इससे उनका मज़ा आधा हो जाएगा।


- अगर पार्टनर को पीरियड नहीं हो रहे हैं तो पुरूष उस समय को सेफ पीरियड बताकर कंडोम नहीं लगाते है और बोलते है कि कुछ नहीं होगा।


- जो साथी बच्‍चा न होने के लिए कंडोम का इस्‍तेमाल करते है, उनके पुरूष पार्टनर अक्‍सर ये राय सामने रखते है कि कंडोम भी सुरक्षित नहीं होते हैं, ये फट जाते है। इससे बेहतर होगा कि तुम गोलियों का सेवन करो।


- जिन पुरूषों में अहम ज्‍यादा होता है, वे अक्‍सर अपनी पार्टनर को सलाह देते है कि यौन सम्‍बंध सिर्फ मजे के लिए होता है, इसे लगाकर सुख उठाओ और बचने के लिए गोलियां खा लो। तुम गोलियों का सेवन कर सकती हों और इससे हमारे रिलेशन के चार्म पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।


- अक्‍सर पुरूष फोरप्‍ले के बाद ये बात सामने रखते है कि अगर मैं कंडोम लगा लूंगा तो तुम्‍हे संतुष्टि नहीं मिलेगी और फीमेल मान जाती हैं।


- पुरूषों का मानना होता है कि वे खुद पर कंट्रोल कर सकते है और वह पार्टनर को प्रेग्‍नेंट होने से बचा लेगें।

Post a Comment

और नया पुराने