इन दिनों टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल


'नागिन' के जरिए लोकप्रियता पाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय लॉकडाउन में भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। आए दिन ही वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस ने कनेक्ट रहती हैं।


वैसे तो मौनी इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक गॉर्जियस पिक्स शेयर करती रहती हैं लेकिन हाल ही शेयर की गई तस्वीरों में वह अलग ही अंदाज में दिख रही हैं।


दरअसल, अब मौनी ने फैंस को अपना स्पोर्टी लुक दिखाया है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। मौनी रॉय के जिम वाले लुक को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।


स्पोर्टी लुक में मौनी काफी स्लिम दिख रही हैं। कई लोग उनके इस लुक को देखकर शॉकिंग रिएक्शन भी दे रहे हैं।


कोविड-19 के कारण टीवी और फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है। ऐसे में मौनी फिटनेस मैंटेन करने में खुद को बिजी रखती हैं।


Post a Comment

और नया पुराने