अब घर बैठे इस तरह करे निमोनिया के लक्षणों की पहचान, और ठीक करने के घरेलू नुस्खे


आजकल कई तरह की बीमारिया इंसान को निचोड़कर रख देती है और इन्ही बीमारियों में से एक बीमारी है निमोनिया। निमोनिया एक खतरनाक बीमारी है और अगर इस बीमारी का इलाज तुरंत ना किया जाए तो, यह फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। निमोनिया फेफड़ों में असाधारण तौर पर सूजन होने के कारण होता है। इसमें फेफड़ों में पानी भी भर जाता है।


आमतौर पर निमोनिया कई कारणों से होता है जिनमें प्रमुख हैं बैक्टीरिया, वायरस, फंगी या अन्य कुछ परजीवी। इनके अलावा कुछ रसायनों और फेफड़ों पर लगी चोट के कारण भी निमोनिया होता है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को निमोनिया है तो आप नीचे दिये गए कुछ आसान से घरेलू नुस्‍खों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके कुछ लक्षण निम्‍नलिखित हैं:

निमोनिया के शुरूआती लक्षण -
# खांसी: जो हरे, पीले या यहां तक कि खूनी बलगम के साथ हो सकती है।
# बुखार, पसीना और कंपकंपी ठंड लगना।
# सांस लेने में कठिनाई।
# तीव्र श्वास।
# गहरी सांस लेने या खांसी आने पर सीने में चुभने वाला दर्द।
# भूख में कमी, कम ऊर्जा, और थकान आदि।


लहसुन का यह नुस्खा
लहसुन कुदरती रूप से बैक्‍टीरिया से लड़ने की क्षमता रखता है। यह वायरस और फंगस से भी शरीर की रक्षा करता है। लहसुन में शरीर का तापमान कम करने और छाती व फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर निकालने की क्षमता होती है।

कैसे करे उपयोग
एक कप दूध में चार कप पानी डालें और इसमें आधा चम्‍मच पिसा हुआ लहसुन डाल दें। इसे तब तक उबालें जब तक मिश्रण का एक चौथाई न रह जाए। इस मिश्रण को दिन में तीन बार पियें।
पिसे हुए लहसुन की कलियों में समान मात्रा में ताजा नींबू का रस और शहद मिला लें। दिन में तीन-चार बार, दो से तीन चम्‍मच इस मिश्रण का सेवन करें।
छाती पर लहसुन का रस या पेस्‍ट मलने से भी आराम होता है।
अदरक की चाय पीने से भी लाभ होता है।


लाल मिर्च का यह नुस्खा
लाल मिर्च में उच्‍च मात्रा में कैप्‍स‍ासिन होता है जो श्‍वसन मार्ग से बलगम को हटाने में मदद करता है। लाल मिर्च बीटा-कोरटेन का भी अच्‍छा स्रोत होती है, जो कफ की झिल्‍ली को सुरक्षित रखता है।

इस तरह करे उपयोग
करीब 250 मिली पानी में थोड़ी सी लाल मिर्च और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर दिन में कुछ बार इसका सेवन करें।आप गाजर के जूस में भी लाल मिर्च डालकर पी सकते हैं। ये दोनों ही तत्‍व निमोनिया के इलाज के लिए मददगार होते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم