इन वजह से आती है रिलेशनशिप में कड़वाहट, ऐसे करें इसको कम!


रिलेशनशिप का मतलब होता है एक ऐसा इंसान जिसे आप हद से ज्यादा प्यार करते हैं और उसे हमेशा खुश देखना चाहते हैं। लेकिन प्यार करना जितना आसान है उतना ही कठिन रिश्ते को बरकरार रखना है। कई बार भावनाओं, व्यवहार और सपनों के कारण रिश्ते में खटास आने लगती है। रिलेशनशिप में आपकी जितनी उम्मीद बढ़ेगी परेशानी भी उतनी ही बढ़ेगी। हमें कभी भी सामने वाले इंसान से इस बात की उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि जैसे हम उसके साथ हैं, वो भी हमारे साथ वैसा ही रहे। हालांकि एक रिश्ते में उम्मीदों को रखना एक सामान्य बात है। लेकिन ज्यादा उम्मी रिश्तों में कड़वाहट पैदा करने लगती है। रिलेशनशिप के बैलेंस को बनाए रखने के लिए इस बात का अंदाजा होना चाहिए कि हमें रिश्ते में क्या चाहिए?


1. कई बार ऐसा होता है कि सामने वाले का प्यार करने का तरीका समझ में नहीं आता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपको प्यार नहीं करता है। ऐसे में आपको अपने व्यवहार को बदलने की जरूरत है न कि पार्टनर को। अगर आपस में आप दोनों लोग समझदारी से रिश्ते को आगे बढ़ाए तो बेकार की उम्मीदों के लिए कोई जगह नहीं रह जाती है।


2. इतना आसान नहीं है कि आपकी सारी उम्मीदें पूरी हो। उम्मीदों को हमेशा हकीकत से बैलेंस होना चाहिए। अपनी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए आपको अपनी उम्मीदों को थोड़ा कम करना पड़ेगा।


3. बेकार के चीजों में उलझकर रिश्ते को खराब होने से बचाए और अपनी असली जिंदगी को समझने की कोशिश करें। बेहतर ये होगा कि आप तय कर लें कि आपको इस रिश्ते से क्या चाहिए?


4. स्टैंडर्ड रिलेशनशिप के लिए ये बेहद जरूरी है कि आप सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए पार्टनर से किसी तरह की उम्मीद रखें। इतना ही नहीं आपको अपने पार्टनर की उम्मीदों का ध्यान रखना होगा।


5. किसी से भी कोई उम्मीद करने से पहले उसको समझने की कोशिश करें। ये जानें कि वो क्यों आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। उसकी परिस्थिति को समझें। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم