दिग्गज कोच ने कई साल पहले ही कर दी थी कोहली के स्टार बनने की भविष्यवाणी


विराट कोहली इस समय टीम इंडिया के सबसे बड़े स्टार खिलाडी है और जब भी मैदान पर कोहली उतरे है तब ही उनका बल्ला जोर से बोला है। वैसे तो दुनियाभर में दर्शक ही नहीं बल्कि दिग्गज खिलाडी भी उनके फैन है। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डंकन फ्लैचर ने उनसे कहा था कि विराट कोहली में काफी प्रतिभा है और यह खिलाड़ी आगे आने वाले समय में एक बड़ा स्टार बनेगा।


हुसैन ने स्टार स्पोटर्स कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, " मैं उनके (कोहली) बारे में डंकन फ्लैचर से बातचीत कर रहा था और उन्होंने मुझसे कहा था 'बस आप इसे देखते जाइए यह एक योद्धा खिलाड़ी है।"


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, " वह (कोहली) आंकड़ों से नहीं डरते हैं। उन्हें बस टीम की हार और जीत से फर्क पड़ता है। "कोहली मौजूदा समय में क्रिकेट के सभी प्रारुपों में 50 से ज्यादा के औसत से रन बना रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم