इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है ये तस्वीर तस्वीरें


आज और कल का दिन बॉलीवुड की दुनिया के लिए सबसे काला दिन रहा है। इन दो दिनों में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों यानी इरफान खान और ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों के निधन की खबर ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पुरे देशवासियो को रुलाकर रख दिया है। इन दोनों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें तैर रही हैं। ये तस्वीरें इन दोनों की फिल्म की है जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे।


सिनेमाजगत के लिए आज और कल का दिन सबसे काला रहा। फिल्म इंडस्ट्री के दो बेहतरीन कलाकारों इरफान खान और ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों के निधन की खबर ने सभी की आंखें नम कर दी हैं। इन दोनों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें तैर रही हैं। ये तस्वीरें इन दोनों की फिल्म की है जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे।


ऋषि कपूर और इरफान खान ने भले ही फिल्मी दुनिया में लंबे वक्त तक काम किया। लेकिन एक दूसरे के साथ काम करने का मौका इन दोनों अभिनेताओं को सिर्फ एक ही फिल्म में मिला। इस फिल्म का नाम है 'डी डे'। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने इकबाल सेठ (गोल्डमैन) का किरदार निभाया था। ऋषि का ये किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित था।


फिल्म में ऋषि कपूर के अभिनय के अलावा उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा। खासकर ऋषि का चश्मा जो वो फिल्म में लगाए नजर आए। वहीं इरफान खान ने रॉ एजेंट वली खान का रोल निभाया था। ये दोनों अभिनेता इस फिल्म में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आए। दोनों की दमदार डायलॉग डिलीवरी और चाल ढाल ने मानों इस फिल्म में जान ही डाल दी थी। जिसकी वजह से ये फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई थी। 

Post a Comment

أحدث أقدم