क्रिकेट को ओलम्पिक में शामिल करने के लिए विश्वकप विजेता टीम के कप्तान ने कही ये बड़ी बात


अक्सर क्रिकेट को ओलम्पिक में शामिल करने पर जोर दिया जाता है क्योकि ओलम्पिक में विश्व भर के सभी खेल खेले जाते है। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ऑयन मॉर्गन का मानना है कि टी10 का नया फॉर्मेट ओलंपिक में क्रिकेट को ओलंपिक में जगह दिलाने में मदद कर सकता है।


आधुनिक वक्त में क्रिकेट कभी भी ओलंपिक का हिस्सा नहीं रहा। हालांकि 1900 में हुए ओलंपिक में सिर्फ एक मैच ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीम के बीच हुआ था, जिसे ब्रिटेन ने जीत लिया था। 1998 के कॉमनवेल्थ खेलों में जरूर इसे शामिल किया गया था, जहां साउथ अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।


इंग्लैंड को पहली बार वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान मॉर्गन का मानना है कि ये नया फॉर्मेट इस दिशा में अहम साबित हो सकता है। मंगलवार 5 मई को अबू धाबी टी10 लीग के लॉन्च के मौके पर कहा, “टी10 क्रिकेट की एक बात जो तीनों फॉर्मेट के मुकाबले इसे ओलंपिक और कॉमनवेल्थ के लिए अपीलिंग बनाती है वो ये है कि पूरा टूर्नामेंट सिर्फ 10 दिनों में खत्म हो सकता है।”

ईएसपीन क्रिकइंफो ने मॉर्गन के हवाले से बताया कि इतने कम समय में पूरे टूर्नामेंट के आयोजन से क्रिकेट को बड़े स्तर पर एक्सपोजर भी मिलेगा, जो खेल के लिए अच्छा होगा। फिलहाल कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के टी20 क्रिकेट को शामिल किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم