अगर आपकी नौकरी में रुकावटें आ रही हैं तो रोजाना सुबह-सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही हर बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की जड़ में जेल अर्पित करें। इस दिन चने की दाल और केले का दान भी करें एवं खाने में पीली वस्तु का ही सेवन करें।
रोजाना भगवान शिव की आराधना करें और अपने मन की बात कहें। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में हनुमान जी की उड़ती हुई तस्वीर लगाएं, इससे अवश्य लाभ मिलेगा। रोजाना श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहते हैं अगर मंगलवार से शुरू करते हुए रोजाना 40 दिनों तक नंगे पांव बजरंगबली के मंदिर में जाकर उन्हें लाल गुलाब चढ़ाया जाए तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। संभव हो हर शनिवार शनिदेव के मंदिर जाकर उनकी पूजा-अर्चना करें।
नौकरी में आ रही तमाम समस्याओं से बचने के लिए घर में गणेश भगवान का चित्र लगाएं। ध्यान रहे की तस्वीर में गणेश भगवान की सूंड दाईं और मुड़ी हुई होनी चाहिए। इसके अलावा सात अलग-अलग प्रकार के अनाज को एक साथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं।




إرسال تعليق