विनोद खन्ना और अमृता के बीच जब विलेन बने थे अमिताभ बच्चन


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। दोनों भले ही कई फिल्मों में साथ दिखे मगर उनके बीच कभी दोस्ती का रिश्ता नहीं रहा।कहा जाता है कि विनोद खन्ना से जलन की वजह से ही अमिताभ ने एक बार भरी महफिल में उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा किया कि सब हैरान रह गए।


कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना के बढ़ते कदम से अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। यही वजह थी कि वो विनोद खन्ना से अपने रिश्ते खराब करने का कोई मौका नहीं चूकते थे। कहा जाता है कि विनोद से रिश्तों में आई तल्खी की वजह से ही अमिताभ फिल्म मर्द की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना और अमृता सिंह के अफेयर की खबरों से खासे नाराज़ थे।


1994 में स्टार एंड स्टाइल मैगज़ीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़-‘बांद्रा के पियानो बार में एक पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने अमृता सिंह को बांहों में भर कर चूम लिया। बिग बी के इस अवतार को देख अमृता सिंह शॉक्ड रह गई। इसके बाद वह कमरे में चली गई और अमिताभ से बात करना बंद कर दिया, लेकिन अपनी मां के समझाने पर बाद में उन्होंने अमिताभ के साथ रिश्ते ठीक कर लिए। ये बात और है कि विनोद खन्ना के साथ उनका रिश्ता टूट गया।

Post a Comment

أحدث أقدم